जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमचंद का देह शनिवार को दान किया गया। इस दौरान उनके परिजनों के साथ-साथ जिला प्रशासन के एक अधिकारी उपस्थित थे। जानकारी हो कि उनकी मृत्यु एक दिन पहले ही हुई थी और वह लोग शरीर को दान देने के इच्छुक थे। इसमें विधायक सरयू राय ने भी मुख्यमंत्री को ट्वीट कर सहयोग करने की अपील की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...