जमशेदपुर, मई 5 -- एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग के कोरिडोर गिरने से तीन मरीजों की मौत मामले को झारखंड मानवाधिकार संगठन जेएचआरसी ने काफ़ी गंभीरता से लिया है। संगठन की एक बैठक केंद्रीय प्रमुख मनोज मिश्रा की अध्यक्षता मे जुबिली पार्क में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में इस दर्दनाक हादसे के लिए समस्त दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गयी। संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले को झारखंड उच्च न्यायलय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को उच्चस्तरीय जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि साकची स्थिति 60 वर्ष पुराने जर्जर अस्पताल बिल्डिंग से डिमना मे बने नए अस्पताल भवन में मरीजों को समय रहते क्यों शिफ्ट नहीं किया जा सका। इस बड़ी लापरवाही के कारण तीन निर्दोषों की जान गयी है, इसकी जबाबदेही तय होनी चाहिए। इससे जुड़े दोषियों पर हर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.