जमशेदपुर, फरवरी 20 -- कोल्हान के कैंसर मरीजों का अब एमजीएम अस्पताल में इलाज हो सकेगा। गुरुवार को डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल के सातवीं मंजील पर 12 बेड का नया वार्ड शुरू हो गया। अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी कैंसर वार्ड का उद्घाटन कर यंत्र की व्यवस्था में जुटे हैं, ताकि कैंसर मरीजों को हर तरह की सुविधा मिल सके। जानकार बताते हैं कि कैंसर की चिकित्सा के कुछ सामान एमजीएम अस्पताल में पूर्व उपलब्ध हैं, लेकिन आधुनिक जांच यंत्रों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों के साथ अन्य संसाधन के लिए राज्य मुख्यालय में पहले पत्र दिया गया था। एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने बताया कि इनडोर वार्ड खुल गया है, जबकि मरीजों को ओपीडी सुविधा पहले से मिल रही थी। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या के अनुसार, कैंसर वार्ड में बेड की संख्या 20 तक बढ़ाई जाएगी। अध...