जमशेदपुर, मार्च 21 -- एमजीएम अस्पताल में गुरुवार को महिला मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल के गायनिक वार्ड व प्रशासनिक भवन में करीब एक घंटे अफरातफरी का माहौल रहा। बताया जाता है कि बारीगोड़ा निवासी रामचंद्र दास की पत्नी और तीन बच्चों की मां इंदू देवी (40 वर्ष) के पेट में गांठ का इलाज 12 जनवरी से एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पातल के डॉक्टर ने ऑपरेशन कर 10 मार्च को ही बच्चेदानी निकाली थी। 17 मार्च को ड्रेसिंग खुलवाने पर महिला के पेट से मवाद आने लगा और टांका टूटा हुआ मिला। इससे महिला ने परेशान होकर पति को स्थिति बताई। उन्होंने गायनिक डॉक्टर से ऑपरेशन में गड़बड़ी की शिकायत की थी, लेकिन ध्यान नहीं देने से पेट में इंफेक्शन हो गया। गुरुवार को भी महिला के पति डॉक्टर से मिले, लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.