जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान मित्रों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मरीजों के आयुष्मान कार्ड बनने में दिक्कत हो रही है, वहीं, कई लोगों का ऑपरेशन टल रहा है। साथ ही मरीजों को दवा मिलने और जांच में समस्या आ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत भर्ती होने वाले मरीजों को हो रही है। शुक्रवार को एक महिला परेशान होकर आयुष्मान कार्यालय के पास पहुंची। कार्यालय में ताला लगा था। एक लड़का वहां आया भी तो कोई बहुत समाधान नहीं हुआ। गोलमुरी की एक लड़की सूबी परवीन की बहन सात दिन से ऑपरेशन के लिए टहल रही थी, लेकिन उसका कागज नहीं पूरा हुआ था, इसलिए परेशान थी। एक महिला मुनीजा बेगम भी परेशान थी कि उनका बेटा भर्ती है और उसका एक्सरे और ब्लड जांच करानी है, लेकिन आयुष्मान मित्रों की हड़ताल से उसका काम नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.