जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- एमजीएम अस्पताल में शनिवार से इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) की सुविधा शुरू हो गई। पहले दिन मेडिसिन विभाग के दो मरीजों को भर्ती किया गया। करीब पांच महीने बाद अस्पताल में गंभीर मरीजों को आईसीयू की सुविधा मिलने लगी। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने .कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आईसीयू शुरू कराने को लेकर खत्म करो इंतजार अभियान चलाया था। यह अभियान 3 दिसंबर से 10 तक चला। इसमें मरीजों की परेशानी समेत कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री, संयुक्त सचिव और उपायुक्त ने संज्ञान लिया और आईसीयू की सुविधा शुरू की गई। इसके लिए निदेशक एनईपी और अस्पताल के नोडल पदाधिकारी संतोष गर्ग ने कई बार अस्पताल का जायजा लेकर बैठक भी की थी। पिछले दिनों उन्होंने कहा भी था कि सप्ताह भर में इसे शुरू कर दिया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.