संभल, दिसम्बर 12 -- शहर के एमजीएम पीजी कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने पोस्टर निर्माण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम में 25 छात्राओं और 1 छात्र ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. रितु भटनागर ने पोस्टर निर्माण की बारीकियों और संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के तरीकों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उनके साथ उर्दू विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हुमा फ़ातिमा भी मौजूद रहीं, जिन्होंने छात्राओं को रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण न केवल रचनात्मकता को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम भी बनते है...