जमशेदपुर, मार्च 9 -- एमजीएम नेत्र विभाग के प्राध्यापक व एचओडी डॉ. अजय कुमार का स्थानांतरण कर उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पलामू में पदस्थापित किया गया है। इससे सबसे अधिक प्रभावित यहां के पीजी के छात्र होंगे। इतना ही नहीं, यह भी डर है कि अगले साल से इस विभाग के पीजी की सीट ही न समाप्त कर दी जाए। नेत्र विभाग में कुल तीन शिक्षक थे। इनमें एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर थे। प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में पीजी के आठ छात्र शोध कर रहे थे। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीमा कुमारी के नेतृत्व में एक छात्र शोध कर रहा है। लेकिन डॉ. अजय कुमार के तबादले के बाद उनके नेतृत्व में शोध कर रहे कुल आठ छात्र अब एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीमा कुमारी के नेतृत्व में आ जाएंगे। जबकि एक प्रोफेसर को हर साल दो छात्र और ऐसोसिएट प्रोफे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.