जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- जमशेदपुर। मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में नोडल अधिकारी ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लेना था।बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने कॉलेज के प्राचार्य और अधीक्षक से सीधे तौर पर जानकारी ली कि पूर्व में उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का कितना और किस हद तक पालन सुनिश्चित किया गया है।समीक्षा के क्रम में, नोडल अधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए।मिली जानकारी के अनुसार, इस समीक्षा बैठक में उपायुक्त (डीसी) को भी शामिल होना था, लेकिन किसी कारणवश वह उपस्थित नहीं हो सके।

हिंदी हिन्...