जमशेदपुर, फरवरी 20 -- एमजीएम अस्पताल के तीन विभागों में नई आधुनिक जांच मशीन व उपकरण लगेंगे। डेंटल, ईएनटी और पैथोलॉजी में मरीजों को बेहतर जांच सुविधा के लिए यह योजना बनी है। बताया जाता है कि ईएनटी विभाग में कान की ध्वनि की क्षमता जांचने और कान के पर्दे की स्थिति समेत गला जांच की नई मशीन लगाई जाएंगी। इससे गले से आवाज निकलने व जल-अन्न निगलने में परेशानी व अन्य बीमारियों की आधुनिक यंत्रों से जांच हो सकेगी। ईएनटी में ऑडियोमेट्री, लैरिंजोस्कोपी व एंडोस्कोपी मशीन लगाकर ईएनटी वर्क स्टेशन तैयार से कान एवं गले की बीमारियों का पता लगाकर इलाज करने में डॉक्टर को भी सहूलियत होगी। इधर, दातों की विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए डेंटल एक्सरे मशीन एवं अन्य उपकरण लगाने की योजना है। दूसरी ओर, पैथोलॉजी अपग्रेड कराने के लिए कई तरह की जांच मशीन एवं फर्नीचर समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.