जमशेदपुर, फरवरी 11 -- एमजीएम अस्पताल अब ऑपरेशन के लिए निगम के टैंकरों पर ही निर्भर है। पिछले दिनों अस्पताल में पानी की किल्लत से तीन दिन तक ऑपरेशन नहीं हो सका। इस दौरान मरीजों और परिजन काफी परेशान हुए। हालांकि, उसके बाद टैंकर नियमित रूप से मिलने लगे और ऑपरेशन शुरू हो सका। मरीजों का कहना है कि इतने बड़े अस्पताल में आखिरकार कब तक टैंकरों के भरोसे ऑपरेशन होगा। बता दें कि एमजीएम अस्पताल का काम वहां हुई छह बोरिंग से चल रही थी। गर्मी शुरू होने से पहले ही बोरिंग फेल हो गई। घंटों चलाने के बाद भी टंकी नहीं भर रही है। यही कारण है कि पिछले दिनों पानी की काफी किल्लत हुई। अस्पताल में तीन दिनों तक पानी नहीं मिलने के कारण गायनी, सर्जरी और हड्डी रोग विभाग में ऑपरेशन स्थगित करना पड़ा। बाद में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने हस्तक्षेप किया और उप नगर आयुक्त से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.