जमशेदपुर, मार्च 19 -- एमजीएम अस्पताल डिमना में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से ओपीडी चलाने के लिए मुख्यालय से अनुमति ली जाएगी। इसके लिए वकील की सहायता से समझौता पत्र बनाया जाएगा, जिसमें अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के बीच सेवा का समय और उसके शुल्क की लिखित जानकारी होगी। इसे लेकर डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के बीच अधीक्षक कार्यालय में बैठक हुई। इसमें शुल्क को लेकर बात हुई और पूछा गया कि डॉक्टर सप्ताह में कितने दिन अस्पताल की ओपीडी में सेवा देंगे। एक डॉक्टर ने कहा कि वह सप्ताह में दो दिन और दो अन्य लोगों ने कहा कि वे सप्ताह में तीन दिन सेवा दे सकेंगे। जानकारी हो कि एमजीएम डिमना में हार्ट, न्यूरो और कैंसर की ओपीडी शुरू करनी है, जिसके लिए कवायद की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.