जमशेदपुर, फरवरी 8 -- एमजीएम अस्पताल में विभिन्न विभागों की जरूरत के अनुसार उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके लिए विभागों से उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उनकी सूची मांगी गई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने शनिवार को विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विभाग में चले रहे कार्यों की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने पूछा कि विभागों को बेहतर तरीके से चलाने के लिए किन संसाधनों की जरूरत है। इसमें छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और ऑपरेशन की जरूरत की सूची मांगी गई है। प्राचार्य ने कहा कि उनकी मांगों को विभागों को भेज दिया जाएगा। विभागाध्यक्षों से इस सूची के लिए तीन दिनों का समय दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.