गोड्डा, जनवरी 5 -- मेहरमा। रविवार को महागामा से कहलगांव की ओर जाने वाली एमजीआर रेल लाइन पर एक भुटभुटिया गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। जिसका चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों का कहना है कि उक्त घायल व्यक्ति स्थानीय नहीं है। उसके महागामा या पथरगामा क्षेत्र के होने की संभावना जताई जा रही है। घटना की बाबत बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह से जानकारी हेतु दूरभाष पर संपर्क किया गया, परंतु उनसे बात नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकीय सुविधा हेतु कहलगांव भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...