अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रसिक इंफ्रा वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एपीएस क्रिकेट ग्राउंड पर पर मंगलवार को खेला गया। जिसमें एमके एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी ने जीत दर्ज कर 2-0 की बढ़त हासिल की। एमसीए क्रिकेट अकेडमी हापुर ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। एमके एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में सात विकेट खोकर 249 का लक्ष्य दिया। जिसमें नितराज ने 98 रन, गगन यादव 32 रन, निखिल यादव 19 रन, हर्ष वर्मा 19 रन, यशु 18 रन, शौर्य ने 17 व सुमेर खान व प्रतीक वर्मा ने 12-12 रनों का योगदान दिया। एमसीए क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी में शिवम व सिद्धांत ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। मोहम्मद व जीशान ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। एमसीए क्रिकेट अकादमी हापुर ने 10 विकेट खोकर 29.1 में 160 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान प्रेम...