अलीगढ़, दिसम्बर 27 -- अलीगढ़। एमके एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी द्वारा एपीएस ग्राउंड पर अंडर 16 वनडे मैच अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल व एमके अलीगेरियन के बी बीच खेला गया। अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ने 19.5 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें विनीत दीक्षित ने 49 रन व रमन ने 11 रनों का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी आई एमके एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी ने 17.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच मंसूर अहमद द्वारा आदित्य जादौन को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...