अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एपीएस क्रिकेट ग्राउंड महुआ खेड़ा मैदान पर एमके एलिगेरियन व एमके राइडर के बीच खेला गया, जिसमें एमके एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी ने 77 रन से जीत दर्ज की। एमके एलिगेरियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 156 रन बनाए। जिसमें सचिन ने 38 रन, कुशाग्र तिवारी ने 30 रन, देवांश जादौन ने 19 रन, गगन यादव ने 17 रन, लोकेंद्र तोमर ने 15 रनों का योगदान दिया। एमके राइडर की गेंदबाजी की तरफ से सूर्यकांत ने 3 विकेट, ओम यादव ने 2 विकेट, अमन चौधरी ने 2 विकेट व आदित्य शर्मा ने एक विकेट प्राप्त किया। एमके राइडर ने 15 ओवर में 79 रन पर ऑल आउट हो गई । एमके एलिगेरियन की गेंदबाजी की तरफ से अर्श अग्रवाल ने 3 विकेट मंसूर अहमद ने 2 विकेट, बबलू यादव ने दो विकेट, विवेक यादव, व लोकेंद्र तोमर ने एक-एक विकेट प्राप्त किया...