देहरादून, फरवरी 11 -- देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के अंतर्गत "सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान" के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता सिंह ने युवाओं को सार्वजनिक जीवन में अनुशासन की महत्ता समझाई और कहा कि युवाओं का जीवन देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। विशेष वक्ता के रूप में आमंत्रित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर रावत ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यातायात के मूलभूत नियमों पर प्रकाश डालते हुए दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.