पलामू, फरवरी 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा मंगलवार को गणित विषय के साथ शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में प्रारंभ हुई। परीक्षा का आयोजन एमके डीएवी पब्लिक स्कूल, चियांकी डालटनगंज परीक्षा केंद्र पर सफलतापूर्वक किया गया। केंद्र पर कुल 521 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि कोई भी छात्र अनुपस्थित नहीं पाया गया। सभी छात्रों का प्रवेश निर्धारित जांच प्रक्रिया के बाद कराया गया। बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था, समयबद्ध प्रश्नपत्र वितरण तथा निगरानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। विद्यालय की प्राचार्या, केंद्र अधीक्षक सह सिटी कोऑर्डिनेटर इंद्राणी चटर्जी ने बताया कि परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। सभी कक्ष निरीक्षकों, स्टाफ एवं सहयोगी कर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.