बोकारो, जनवरी 28 -- बीएसएल की ओर से मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने स्टेडियम में राष्ट्र ध्वज फहराया व परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान उनके साथ उप महानिरीक्षक (सीआइएसएफ) नीति मित्तल भी शामिल रहीं। परेड में सीआइएसएफ व बीएसएल सुरक्षा विभाग के जवान, सीआइएसएफ के अग्निशमन सेवाएं की टुकडी़ व एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे। प्रिय रंजन ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देकर सामूहिक प्रयास से एक बेहतर व उज्जवल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने सीआइएसएफ, बीएसएल के सुरक्षा विभाग के 55 कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिये प्रशस्ति पत्र देकर व बीएसएल के 22 कर्मियों को निदेशक प्रभारी फॉर बेस्ट शिफ्ट इंचार्ज, 03 कर्मियों को अम्बेडकर अवार्ड ...