चतरा, जनवरी 5 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार गोप की अध्यक्षता में जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। एमओ ने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नया स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी अनिवार्य रूप से रखा जाए। उन्होंने कहा कि लाभुकों को समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए और वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में पीडीएस नियमों के पालन, रिकॉर्ड संधारण तथा शिकायतों के समाधान पर भी चर्चा हुई। एमओ ने बताया कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपेन्द्र दांगी, राजू पासवान, रामाशंकर प्रसाद, रंजीत ...