जमुई, दिसम्बर 5 -- चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड आपूर्ति कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एमओ मुकेश कुमार ने प्रखंड के डीलरों के साथ बैठक की। बैठक में सभी जन वितरण प्रणाली के डीलरों को दस दिनों में उपभोक्ताओं के शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा करने का निर्देश दिया गया।एमओ श्री कुमार ने बैठक में कहा कि प्रखंड में अभी तक केवल 71 प्रतिशत ही ई-केवाईसी का कार्य पूरा हो पाया है, जो संतोषजनक नहीं है। उन्होंने शेष बचे लाभार्थियों का विवरण जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । विशेष रूप से स्थाई रूप से पलायन कर चुके लाभार्थी, जिन व्यक्तियों के नाम पर दोहरा राशन कार्ड है,जिन बच्चों का फिंगरप्रिंट काम नहीं कर रहा है,बुजुर्ग लाभार्थी,ऐसी महिलाएं जिनकी शादी के बाद वह यहां से जा चुकी हैं। बैठक में डीलरों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे केवल अपने क्षेत्र के प...