लातेहार, जनवरी 16 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के एमओ सुमित कुमार तिवारी ने शुक्रवार को डीएसओ के निर्देश पर बरवाडीह में संचालित सात जविप्र दुकानों का निरीक्षण किया। एमओ ने उन जविप्र की दुकानों में राशन वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने डीलरों से राशन वितरण के बारे में जानकारी ली । उन्होने समय पर कार्डधारियों को सही मात्रा में राशन वितरण करने, राशन बोर्ड लगाने और जविप्र दुकान की साफ -सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जविप्र दुकानों का अब नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अन्य पंचायतों में भी शीघ्र जविप्र दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...