अंबेडकर नगर, जनवरी 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति व शासी निकाय की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही सभी स्वास्थ्य सेवा को और अधिक सुदृढ़ एवं जन उपयोगी बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालित कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य योजना का लाभ पात्र तक समय से एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को टीकाकरण से आच्छादित बच्चों के स्थिति का रेंडम सत्यापन करने के निर्देश दिया। बैठक में शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम की प्रगति स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.