धनबाद, फरवरी 18 -- बीबीएमकेयू धनबाद के एमए एजुकेशन सेमेस्टर वन सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए बुधवार को चांसलर पोर्टल खुलेगा। एमए एजुकेशन की 32 सीटों के लिए चांसलर पोर्टल से 18 से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। दो मार्च को मेधा सूची जारी की जाएगी। चयनित छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए छह मार्च से एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में कागजात सत्यापन होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 12 मार्च है। एडमिशन फीस पेमेंट की अंतिम तिथि 17 मार्च है। नामांकन के लिए किसी भी संकाय में स्नातक (जिसमें शिक्षा एक विषय के रूप में हो) या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से शिक्षा स्नातक की डिग्री चाहिए। सामान्य और ओबीसी के लिए न्यूनतम 50% कुल अंक हो। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 45% अंक हो। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा है कि जिन आठ आवेदकों न...