महाराजगंज, अप्रैल 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रतियोगिताओं में पूरी क्षमता और ताकत के साथ सभी प्रकार के चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए छात्राओं को तैयार रहना होगा। पूरा देश नेशन फर्स्ट और वूमेन फर्स्ट के साथ आगे बढ़ रहा है, इसलिए देश के बड़े-बड़े पदों पर महिलाएं विराजमान हो रही हैं। सभी को सार्थक प्रयास करना होगा। ये बातें सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष राजनीति विज्ञान की छात्राओं के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के सचिव डॉक्टर शांतिशरण मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि असफलता को सफलता में बदलने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ श्रम करना होगा। उद्देश्य तक पहुंचने के लिए धैर्य के साथ प्रयास करना होगा। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमेशा सकारात्मक सोचें और पूरे ऊर्जा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.