मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। एमएस सकरी सरैया की टीम ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल स्पोर्ट्स फेस्टिवल सीजन-3 का खिताब जीत लिया। रनरअप क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही। एलएस कॉलेज खेल मैदान में रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रंजन कुमार व सिटी एसपी किरण कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान किया। साथ ही अतिथियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में तीसरे स्थान पर रही टीमों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। मौके पर प्रो. सतीश कुमार सिंह, कांग्रेस के वरीय नेता अनिल कुमार सिंह, बलराम प्रसाद, रोहन सिंह आदि थे। मंच संचालन पूर्व आईएस डॉ. संजय सिन्हा और राजीव कुमार ने किया। शेमफोर्ड व शिवराहां को फुटबॉल का खिताब: ब्वॉयज अंडर-16 फुटबॉल का खिताब शेमफोर्ड फ्यूचरीस्टिक स्कूल ...