अहमदाबाद, फरवरी 22 -- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र की तैयारियों के बीच एक बार फिर एमएस धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या दिग्गज पूर्व कप्तान इस साल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए सभी मैचों में खेलते नजर आएंगे? फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष सूत्र ने इसकी पुष्टि की कि 45 वर्ष के होने जा रहे धोनी आगामी आईपीएल सत्र के लिए सीएसके के साथ उपलब्ध रहेंगे। टीम में इस बार बड़ी रकम के साथ ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन के शामिल होने के बाद हालांकि यह संभावना कम मानी जा रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान लीग चरण के सभी मुकाबलों में खेलेंगे। सीएसके के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, "हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि वह चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने सत्र के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है।" सूत्र ने कहा, ''वह सभी मैच खेलेंगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.