मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- श्रीराम कालेज के बेसिक साइंस विभाग के छात्रों ने एमएससी (रसायन विज्ञान) के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर सफलता का परचम लहराया। एमएससी (रसायन विज्ञान) के प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची में फायजा ने 81.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कुमारी आकांक्षा, अंशुल चौधरी एवं आशिमा सैनी, तीनो ने 79. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और इरम खान ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमएससी(रसायन विज्ञान) के तृतीय सेमेस्टर की मेरिट सूची में सपना वर्मा ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, बिटटू कुमार ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और अनुष्का शर्मा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.