सहारनपुर, दिसम्बर 21 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर (मेन/बैक) दिसंबर 2025 की परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पहले यह परीक्षाएं 22 दिसंबर से प्रस्तावित थीं, लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब परीक्षाएं 26 दिसंबर से प्रारंभ होंगी। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने संस्थानों के सभी संबंधित परीक्षार्थियों को इस बदलाव की जानकारी व्यापक स्तर पर दें। यदि परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार का और संशोधन वांछित हो, तो परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को शीघ्र अवगत कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...