सहारनपुर, अप्रैल 23 -- सहारनपुर विश्व पृथ्वी दिवस पर मंगलवार को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन, रंगोली, प्रदर्शनी तथा वृक्षारोपण जैसे पर्यावरण हितैषी गतिविधियों से हुई। इन गतिविधियों के बाद लघु शोध लेखन व आंकड़ों का विश्लेषण विषय पर ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप के उद्घाटन सत्र में दिल्ली से पधारी डॉ. स्वरूप दत्ता ने शोध लेखन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लिटरेचर राइटिंग के माध्यम से लघु शोध को प्रभावशाली बनाया जा सकता है। दूसरे सत्र में मेरठ से आए प्रो. भूपेंद्र सिंह ने सॉफ्टवेयर की सहायता से आंकड़ों के विश्लेषण की विस्तृत जानकारी दी। तीसरे सत्र में रुड़की से प्रो. मिली पंत ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से आंकड़ों के विश्लेषण को सरल व बोधगम्य ढंग से सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.