लखनऊ, दिसम्बर 18 -- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के संयुक्त आयुक्त से अपर आयुक्त के पद पर प्रोन्नति पाने वाले छह अधिकारियों को नई तैनाती दे दी गई है। पवन अग्रवाल व ऋषि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय (मुख्यालय), कानपुर में तैनाती दी गई है। विभागीय व्यवस्था के तहत पवन अग्रवाल को मुख्यालय जोन व ऋषि रंजन गोयल को बरेली जोन का कार्य देखेंगे। उमेश कुमार सिंह को मेरठ जोन, हरीश प्रताप सिंह को वाराणसी जोन और पीयूष शुक्ला को गोरखपुर जोन का प्रभार दिया गया है। अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई आलोक कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...