पटना, दिसम्बर 31 -- भाकपा के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय ने केंद्र सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की गारंटी करने की मांग की है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये है, लेकिन पूरे बिहार में कहीं भी निर्धारित मूल्य पर धान की खरीद नहीं हो रही है। किसान बाजार में 1500 से 1600 रुपये प्रति क्विंटल धान बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पैक्स से धान खरीदने की व्यवस्था सरकार द्वारा निर्धारित है। पैक्स की मनमानी उदासीनता, अनियमितता के चलते धान की खरीद मंथर गति से चल रही है। नमी का बहाना बनाकर पैक्स धान खरीद से इनकार कर रहे है। कुछ पैक्सों का यह भी कहना है कि चावल मिलों का निर्धारण नहीं हुआ है। बिहार में वैसे ही 2006 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.