हल्द्वानी, फरवरी 13 -- सरकार ने मेडिकल सोशल वेलफेयर ऑफिसर (एमएसडब्लूओ) संवर्ग के लोक कल्याणकारी दायरे को विस्तार देते हुए उनके नए कार्य एवं उत्तरदायित्व (जॉब डिस्क्रिप्शन) निर्धारित कर दिए हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने मामले में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार अब एमएसडब्लूओ केवल मरीजों की सहायता तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि चिकित्सा संस्थानों की प्रशासकीय टीम के सक्रिय सदस्य बनेंगे। वे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने हेतु डेटा विश्लेषण, नीतिगत फीडबैक, योजनाओं का संचालन एवं पर्यवेक्षण करेंगे।ये अधिकारी मास्टर ट्रेनर के रूप में मेडिकल, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग छात्रों को 'फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम' (एफएपी) के तहत सामुदायिक चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। अस्पताल प्रशासन के साथ मिलकर स्वास्थ्य नीतियों के डिजाइन, मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.