मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, वसं। चैपमैन स्कूल में बुधवार को खेले गए फ्रेंडली महिला क्रिकेट मुकाबले में एमएसकेबी कॉलेज की टीम ने जीत हासिल की। उसने चैपमैन को 59 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएसकेबी की टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 124 रन बनाए। वहीं, चैपमैन की टीम 12 ओवर में 8 विकेट पर 65 रन ही बना सकी। एमएसकेबी की मेहविश ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 13 गेंदों पर 32 रन ठोके, जिसमें 4 छक्के शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजी में एमएसकेबी की वर्षा ने 5 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। वर्षा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...