मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर। महिला शिल्प कला भवन (एमएसकेबी) कॉलेज में रविवार को कुलपति प्रो. दिनेशचंद्र राय के निर्देश पर विवि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत कॉलेज परिसर में सुबह विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शिखा त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही परिसर में साफ-सफाई की। मौके पर डॉ. नागेन्द्र पासवान, डॉ. सोनी, डॉ. निशांत कुमार, नूतन कुमारी, राधेश वर्मा, उमेश कुमार, चिंता देवी, दिनेश कुमार, राजेश, रीमि, काजल, मनीषा, सलोनी, सीमा, अंशु, साक्षी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...