लखनऊ, फरवरी 1 -- प्रोविजनल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सेठ का कहना है कि एमएसएमई के दृष्टिकोण से देखा जाए तो दीर्घकालिक दृष्टि से यह बजट सकारात्मक व दूरदर्शी परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। सरकार द्वारा जिन नीतियों, योजनाओं और सुधारों की घोषणा की गई है, उनका प्रभाव आने वाले वर्षों में उद्योगों की संरचना को मजबूत करने वाला रहेगा। विशेष रूप से किसानों के लिए एग्रीकल्चर आधारित वैल्यू एडिशन, सप्लाई चेन को सुदृढ़ करने तथा फूड प्रोसेसिंग उद्योग को टेक्नोलाजी और निर्यात से जोड़ने के जो निर्णय लिए गए हैं, वे सराहनीय हैं। बजट कृषि और उद्योग के बीच एक सशक्त सेतु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एमएसएमई यूनिट को किसी कारण से एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जाने पर औद्योगिक भूखंड या संपत्ति की बिक्री से होने वाले पूंजीगत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.