कटिहार, फरवरी 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से मंगलवार को एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, कटिहार के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के उप-प्राचार्य भारत भूषण चौधरी, आईईडीएस सहायक निदेशक अम्बुरी शलेमु राजुलू तथा विभागीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अम्बुरी शलेमु राजुलू ने कहा कि उद्यमिता आज के दौर में एक सशक्त विकल्प है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। स्वरोजगार न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक सम्मान और स्थायित्व भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.