मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के पदाधिकारियों ने बजट की सराहना की। परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमेसेरिया ने केंद्रीय बजट की सराहना की। उन्होंने इस बजट को लोक लुभावन नहीं, विकसित भारत 2047 की दृष्टि से अहम बताया। बजट में जीविका समूह के लिए प्रत्येक जिले में शीमार्ट, गर्ल्स होस्टल विश्व पटल के परिदृश्य को देखते हुए रक्षा बजट में बढ़ोतरी शिक्षा के बजट में दोगुना कर देना, टेक्सटाइल, पशुपालन एवं एमएसएमई पर विशेष ध्यान दिया गया है। बिहार के परिप्रेक्ष्य में सात फास्ट ट्रैक कोरिडोर में से एक वाराणसी से सिल्लीगुड़ी तक जाने से इसका सीधा लाभ बिहार को मिलेगा। वहीं, सज्जन शर्मा ने बताया कि सोना चांदी गरीब और मध्य वर्ग के मांगलिक कार्यों के लिए भी अनिवार्य होता है। इसलिए इनकी कीमतों को स्...