मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- इंडियन बैंक के तत्वावधान में आयोजित एमएसएमई कॉन्वलेव एवं ऋण वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एमडीए की वीसी कविता मीणा, इंडियन बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मेरठ राम स्वरूप सरकार उपस्थित रहे। समारोह में इंडियन बैंक द्वारा एमएसएमई क्षेत्र के लिए विभिन्न ऋण उत्पादों तथा अन्य सरकारी प्रायोजित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित उद्यमियों एवं ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति वितरित किए गए। इस अवसर पर अपने संबोधन में एमडीए वीसी कविता मीणा ने कहा कि मुजफ्फरनगर में एमएसएमई क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर उद्योगों का विस्तार करें तथा स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार सुजन करें। उन्होंने बैंक की...