पूर्णिया, फरवरी 19 -- कसबा, एक संवाददाता। एमएल आर्य कॉलेज कसबा में स्टाफ काउंसिल की बैठक महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीता सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक से पूर्व प्राचार्या ने सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों का संक्षिप्त परिचय लिया, जिसके बाद बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया। बैठक में प्राचार्या ने बताया कि कुलपति द्वारा कॉलेज में विभिन्न विषयों के दस अतिथि शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है जिससे अब महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की उपलब्धता से शैक्षणिक माहौल और बेहतर होगा। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि नामांकित छात्र-छात्राएं नियमित रूप से महाविद्यालय आकर सभी विषयों की कक्षाओं में भाग लें ताकि उनकी पढ़ाई बेहतर ढंग से हो सके। नियमित अध्ययन से छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होगा त...