मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मड़वन। मड़वन में रविवार को एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी से शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। शिक्षकों ने चार माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। शिक्षक मनीष कुमार भारती, संजय पासवान, धर्मेंद्र कुमार, सुमन कुमार, राकेश कुमार ने बताया कि जनवरी में सरकार द्वारा राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया। प्रान जेनरेट होने के बावजूद तीन माह बीतने को है अब तक भुगतान नहीं किया गया है। ब्रजवासी ने कहा कि वरीय अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.