मधुबनी, जनवरी 25 -- जयनगर। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद सर्वेश कुमार अपने ऐच्छिक कोष से जेडीजीएस महिला डिग्री कॉलेज जयनगर में दो सौ बेंच डेस्क का सहयोग करेंगे।कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जानकारी दी। अध्यक्षता कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. युगुत लाल सिंह ने की। मौके पर रोहित सराफ, प्रो. मीना कुमारी,अन्नपूर्णा जायसवाल, नीलम, शत्रुघ्न झा लड्डू सहित शिक्षक, शिक्षिका, शिक्षकेतर कर्मी व कॉलेज की छात्राएं थीं। एमएलसी ने आर्य कुमार पुस्तकालय में भी स्थानीय बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...