आजमगढ़, फरवरी 13 -- फरिहा,हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को विधान परिषद में नियम 1 के तहत प्रश्न उठाया। स्वच्छ पेयजल सभी को सुलभ हो, दूषित पेयजल जानलेवा भी हो सकता है की सूचना दी, जिसे सभापति ने सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार स्वच्छ और शुद्ध पेयजल लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है, मगर स्थानीय निकायों के अधिकारियों की लापरवाही के कारण जगह-जगह पर दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण स्थिति विस्फोटक हो रही है। गाजियाबाद से वाराणसी तक अलग-अलग स्थानों पर दूषित पेयजल की आपूर्ति की शिकायतें आ रही है। आजमगढ़ में तो आसिफगंज मोहल्ले में लोगों के घरों में लगी टोटियों से नाले का गंदा पानी आने की शिकायत आई। नाली और सीवर के बीच से गुजरी पाइ...