बदायूं, जनवरी 4 -- बदायूं। विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक के सौजन्य से ठंड से बचाव का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष शुचि पाठक द्वारा जिला महिला अस्पताल में कंबलों का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. रुचि गुप्ता, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अमिता उपाध्याय, जया साहू और ममता वर्मा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...