मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सारण जिला के दीघा पहलेजा चेक पोस्ट के निकट एक ट्रक ने शनिवार रात लगभग नौ बजे एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी की कार में आगे से जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि वे उस समय कार में नहीं थे। कार में चालक के अलावा उनका अंगरक्षक था। इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हत्या के इरादे से कार में टक्कर मारने की आशंका जताई है। इसकी सूचना उन्होंने सारण एसपी को दी है। टक्कर के दौरान एयरबैग खुलने से चालक व अंगरक्षक को कुछ नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...