शामली, फरवरी 2 -- क्षेत्र के गांव हिण्ड में सोमवार को एमएलसी योजना के अंतर्गत नवनिर्मित आरसीसी सड़क का लोकार्पण एमएलसी व मुख्य सचेतक किरणपाल कश्यप द्वारा किया गया। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। किरणपाल कश्यप ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। किरणपाल कश्यप ने ग्रामीणों से मतदाता सूची को लेकर भी अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं, वे अपने वोट दोबारा बनवाएं और वर्ष 2027 तक अपने मताधिकार को मजबूत करें। इस अवसर पर गौरव कश्यप, जमील प्रधान, ममरेज राणा, लुकमान प्रधान, चौधरी यूनूस, जावेद प्रधान, डॉ. उमर, जाकिर पुंडीर, ऋषिपाल, संजीव राठी, धीरज प्रधान, भारत कश्यप आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...