मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- गायघाट, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय चोरनिया में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने शिरकत की। उन्होंने सेवानिवृत्त बीईओ तारा कुमारी को बुके देकर सम्मानित किया। एमएलएसी ने तारा कुमारी के कुशल कार्यकाल पर प्रकाश डाला। वहीं, शिक्षकों से एकता बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रोन्नति समेत अधिकांश मांगें मार्च तक पूरी हो जाएंगी। इस मौके पर बीडीओ डॉ संजय कुमार राय, अंजय पटेल, आबिद अली, एमडीएम प्रभारी चंदन कुमार, डीडीओ मनोज सिंह, उमेश राय, नीरज कुमार, अमरनाथ सिंह, गोपाल सिंह, सरोज सिंह, ओमप्रकाश ठाकुर, चंदन पासवान, शशिबाला कुमारी, रूबी कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...