प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- बाघराय। बाघराय के रोर हनुमान मंदिर पर रविवार को एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने जनसमस्या सुनीं। उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद 101 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। 101 कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए एमएलसी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। इस दौरान अशोक मिश्र, रामप्यारे, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल सिंह, अनुभव यादव, प्रमुख पति रामचंद्र सरोज, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, जिपं सदस्य बबलू सिंह, छीरसागर तिवारी, बिक्कू सिंह, सिद्धनाथ यादव, आजाद सिंह, द्वारिकानाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...