कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर देहात। शिक्षामित्रों को रंग पर्व से पहले मानदेय बढोत्तरी का तोहफा मिलने पर स्नातक एमएलसी अरुण पाठक ने शनिवार को शिक्षामित्रों को अबीर गुलाल लगा बधाई दी। एमएलसी ने कहा कि कैशलेस इलाज के साथ मानदेय बढ़ोत्तरी से शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को आर्थिक संबल मिलेगा। लंबे अरसे शिक्षामित्र व अनुदेशक संगठन की ओर से मानदेय बढ़ोत्तरी के प्रयास किए जा रहे थे। अब अप्रैल माह से ही सभी को बढ़े मानदेय का लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...